बिंदकी फतेहपुर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने चांदपुर थाने के नवनिर्मित गेट का फीता काटकर उद्घाटन व थाना परिसर का निरीक्षण किया ग्रामीणों से सीधे बात चीत करते हुए कहा कि आप लोग बच्चो को एंड्रॉयड फोन से दूर रखे और अगर दे भी तो अपनी निगरानी में रखे जिससे बच्चे फोन से कुछ गलत सीख न ले सके और उन्हें और विसंगतियों से दूर रखे।बच्चे ही आपकी असली जमा पूजी है।यदि यह बिगड़ गए तो आपके पास पछताने के अलावा कुछ नही बचेगा।आपसी सौहार्द बनाकर चले किसी भी प्रकार मनमुटाव हो तो उसे आपस में ही सुलझाए जिससे पुलिस की आवश्यकता ही न महसूस हो।पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों को कंबल वितरित किया। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने सभी से भोजन करने का आग्रह किया।प्रधान शिव शंकर सिंह,रज्जन सिंह,सतवंत सिंह,अरुण तिवारी,पवन पाण्डे,विशाल सिंह , अनुज सिंह ,रजत सिंह ,धीरू सिंह,किशन दुबे,सुरेंद्र सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।
0 views
