* फतेहपुर। खागा क्षेत्र में संग्रामपुर सानी मजरे दयालपुर गांव में संचालित एक आश्रम स्कूल में पुलिस ने छानबीन कर तथ्य खंगाले है। विद्यालय में शिक्षिकाओं के आधार कार्ड पुलिस ने मंगवाए थे जो पुलिस को उपलब्ध नही हो सके। जिसके बाद पुलिस सोमवार को आश्रम स्कूल में पहुंची और सारे दस्तावेज खंगाले। जिसमें पुलिस वहां के कर्मचारियों से सवाल-जवाब किए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में सोमवार को पुनः छानबीन की गई है। उन्होने बताया कि संस्थान में शिक्षिका समेत कुल आठ लोगों का स्टाफ काम कर रहा है जिसमें शिक्षिका ललिता सतना की रहने वाली है और सुदीप निवासी पश्चिम बंगाल जो वहां माली का काम कर रहा है। जिसका मासिक वेतन चार हजार रूपए है। इसी प्रकार संस्थान में कुछ ऐसे कर्मचारी हैं जो दूसरे प्रदेश के रहने वाले हैं अब सवाल ये उठ रहे हैं कि दूसरे प्रदेश का कर्मचारी इतनी कम सैलरी में कैसे गुजर-बसर कर पाएगा। कोतवाली प्रभारी अरूण चतुर्वेदी का कहना है कि संस्थान से जुड़े सभी लोगों की एकाउंट डिटेल भी जल्द ही खंगाली जाएगी। मतांतरण मामले में गांव के लोगों ने दबी जुबान से कुछ बाते बताईं हैं। जिसको अभी बताना जल्दबाजी होगी। वहीं संस्थान के मालिक विजय को बुलाया गया है, उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *