सहसवान/बदायूं : नगर के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी युवा व्यापारी शाहिद अली खान को हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान (पूर्व विधायक जौनपुर) ने केंद्रीय कार्यालय लखनऊ से मनोनित पत्र जारी किया। समर्थकों ने उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश महासचिव को फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई वितरण कर मुबारकबाद पेश की, बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही । इस मौके पर शाहिद अली खान ने अपने समर्थकों से रूवरू होते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है जिसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं और हमेशा व्यापारियों के हित के लिए व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *