बिसौली/बदायूँ : ग्राम पंचायत शरह बरौलिया में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने चौपाल में जनसमस्याओं को भी सुना। जनचौपाल की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ मुनब्बर खान ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ साथ उनको शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। श्री खान ने कहा कि इसके लिए अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना होगा। इस दौरान डिप्टी सीवीओ केके त्यागी, एडीओ पंचायत दिनेश कुमार, सचिव विकास पुरी आदि मौजूद रहे।
इधर बीडीओ ने गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 253 छात्र छात्राओं में से 161 उपस्थित मिले। वहीं शिक्षामित्र शक्तिमा अनुपस्थित पाई गई।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *