बदायूँ/उत्तर प्रदेश : शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कल 04 फरवरी 2023 शनिवार को तहसील सहसवान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील दातागंज में तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील बिल्सी में जन शिकायतों को सुनेंगे। तहसील सदर एवं बिसौली में सम्बंधित उप जिलाधिकारी शिकायते सुनेगें।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *