बदायूँ/उत्तर प्रदेश : भाजपा कार्यालय पर बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम में भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त की जीत पर भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा, भाजपा इस सीट से लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की है, जबकि पार्टी प्रत्याशी जयपाल सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई है। बरेली मुरादाबाद स्नातक खंड में 9 राजस्व जनपद आते हैं जिसमें जनपद बदायूं में सर्वाधिक मतदान हुआ था और सर्वाधिक वोट प्रतिशत भी बदायूं से ही प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा यह जीत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की है कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम के कारण ही यह संभव हुआ है। इस जीत का पूरा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। इस मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल,धीरज सक्सेना,शैलेंद्र मोहन शर्मा,सुरजीव गुप्ता, रानी सिंह पुंडीर, सीमा राठौर, आशीष शाक्य, संदीप चौहान,दीपेश वार्ष्णेय,गोपाल शर्मा,अमित सिंह,अनुभव उपाध्याय उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *