बिसौली/बदायूं : विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा के तहत अधिशासी अभियंता रामलाल ने खंड कार्यालय पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं को केवाईसी कराने हेतु जागरूक करने के अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने की बात कही। एक्सईएन ने कहा कि केवाईसी कराने से न सिर्फ उपभोक्ताओं को सुविधाएं मुहैया होंगी बल्कि विभाग की तमाम दिक्कतें दूर हो सकेंगी। अधिशासी अभियंता ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं की केवाईसी बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सर्किल में कुल 98387 उपभोक्ताओं से अभी तक कुल 10925 उपभोक्ताओं के केवाईसी बन चुके हैं। इस मौके पर एसडीओ मनीष कुमार, जेई मियां कुरैशी, अभिषेक सिंह, शोबीर चौधरी , गौरव सक्सेना, अरविंद कुमार, थान सिंह, रोहित, मोहसिन, महताब, नवीन आदि मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।