बिसौली/बदायूं : माघ मास में नगर स्थित लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले भंडारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व आयोजक वयोवृद्ध प्रमुख व्यवसाई शैलेन्द्र नाथ गर्ग, संजय गर्ग, शरद चंद्र गर्ग, शुभम गर्ग, विशाल गर्ग आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां डालीं। भंडारे में वरिष्ठ चिकित्सक डा. मनोज माहेश्वरी, थानाध्यक्ष इस्लामनगर ऋषिपाल सिंह, चौकी प्रभारी योगराज सिंह, अनुपम गुप्ता, डा. गौरव गुप्ता, रोहित महाजन, सरिता वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी, नत्थूलाल शर्मा आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *