सहसवान/बदायूं : हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक जौनपुर के मोहम्मद अरशद खान ने नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी शाहिद खान जनपद बदायूं को प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया है समाजसेवा क्षेत्र में बहुत अच्छी पकड़ रखने पर शाहिद अली खान हीरो एजेंसी अर्शी ऑटोमोबाइल सहसवान को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिससे शाहिद खान के चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है शाहिद खान सहसवान में ही नहीं बल्कि पूरे जिले में अपनी लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं एग्रीकल्चर एक्टिविटीज के प्रोग्रामों बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं । सोशल वर्कर भी है उनके चाहने वालों ने गर्मजोशी के साथ हीरो एजेंसी पर ही पहुंचकर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। शाहिद ने सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया धन्यवाद भी अदा किया । इस मौके पर पीयूष माहेश्वरी, काशिफ अली खान, आमिर अली, अंसार हुसैन, अनवर पठान, जुबेर अहमद, जमाल खान,अकरम खान, यासीन अली दर्जनों लोग मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *