रिपोर्ट राहुल राव✍🏼
(मध्य प्रदेश ब्यूरो)

गौ सेवा दल टीम के नीमच द्वारा नीमच शहर में निरंतर बेसहारा लाचार बीमार घायल गोवंश वन्य जीव कि सेवा व उपचार निस्वार्थ भाव से कर रही है इस सेवा कार्य को देखते हुए बालाजी धाम।बघाना पर नगर पालिका नीमच सीएमओ गरिमा पाटीदार वह नगर पालका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा गौ सेवा दल टीम को सम्मानित कर प्रमाण प्रमाण पत्र दिया गया। एवं गौ सेवा दल टीम की उज्जवल भविष्य की कामना की।

वही आज दोपहर 2:00 बजे गौ सेवा दल को सूचना मिली की एक गाय 2 दिनों से स्टेशन रोड बड़ी पुलिया के पास नाले में दलदल के अंदर फसी हुई है नगर पालिका के कर्मचारी व गौ सेवा दल टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से गाय को दलदल से सुरक्षित बाहर निकाला गया व प्राथमिक उपचार कर गौ सेवा दल उपचार चमड़ा कारखाना पर गोसेवा एंबुलेंस द्वारा ले जाया गया।

वही इस सेवा कार्य में नगरपालिका कर्मचारी महेंद्र, इकबाल , गौ सेवा दल टीम के सदस्य पार्थ जोशी, दुर्गाशंकर धनगर, मितेश अहीर, कान्हा हिनवार मौजूद रहे। गौ सेवा के लिए निरंतर 4 वर्षों से गौ सेवा दल टीम द्वारा बीमार व लाचार गायों का उपचार किया जा रहा है। वही गौ तस्करी करने वाले लोगों पर भी लगाम कसी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *