हरदोई….. (सांडी) बहुआयामी समाचार

सांडी थाना क्षेत्र के चौधरियापुर के पास से गंगा एक्सप्रेस- वे के लिए ग्राम समाज की भूमि से जेसीबी मिट्टी की खोदाई की जा रही है। मंगलवार को गांव निवासी राम धीरज (29) वहां पर पहुंचा और कहने लगा कि ग्राम समाज की भूमि के पास लगी उसकी भूमि से भी मिट्टी खोदी जा रही है।

वह उसका विरोध करने के लिए जेसीबी मशीन के सामने लेट गया। इस पर गंगा एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने 112 नंबर पर सूचना दी।इस पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले आई। थाने में पीआरवी जीप से उतरते ही उसने ब्लेड से गला काट लिया। इससे वह खून से लथपथ हो गया। युवक की हालत देख थाने में खलबली मच गई। युवक को इंस्पेक्टर क्राइम नदीम अहमद व रामानंद मिश्र सीएचसी ले गए। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
डॉ. मुकुल धवन ने बताया कि उसकी हालत ठीक है। थानाध्यक्ष राजदेव मिश्र ने बताया कि कार्य में अवरोध उत्पन्न करने पर उसको शांति भंग में कार्रवाई के लिए थाने लाया गया था। उसके मुंह में आधा ब्लेड था। जिससे उसने परिसर में अपनी गर्दन पर वार कर लिया था। उसका उपचार कराया जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट पुनीत शुक्ला
ब्यूरो प्रमुख लखनऊ मंडल

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।