रिपोर्ट:राहुल राव

आज दिनांक 26.02.2023 को पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में एंव अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्री आर0 के0 गौतम के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी लाइन श्री उमेश चन्द्र के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन महोबा में सशस्त्र बल व पुलिस बल द्वारा संयुक्तरुप से बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया ।

अभ्यास के दौरान समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को दंगा निरोधी उपकरणों जैसे एन्टी राइट गन, रबर बुलेट, अश्रुगैस के गोले, ग्रेनेड, डंडा, हेलमेट, वॉडी प्रोटेक्टर, कैन्शील्ड, हैण्ड गार्ड/लेग गार्ड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा कर उनको चेक करते हुए अल्प समय में इन उपकरणों से सुसज्जित होकर दंगा नियन्त्रण करने का अभ्यास कराया गया ।


सभी को सदैव दंगा निरोधी उपकरणों से अल्प समय में ही सुसज्जित होने, साफ-सुथरी वर्दी धारण करने, पुलिस विभाग की गरिमा बनाये रखने हेतु सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश व हिदायत दी गयी ।


इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री सैन्यजीत सिंह सहित सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस कार्यालयों में नियुक्त अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed