बदायूँ : जिले में रविवार को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी यूनियन की बैठक माहेश्वरी विद्या मंदिर में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पाण्डेय ने पत्रकारों के हित के लिए यूनियन और ये संगठन हमेशा तैयार है, और रहेगा एवं जिले में पत्रकारों की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करने के लिए पत्रकारों को एकजुटता की आवश्यकता है और अपनी कलम को धार दे और सच्चाई का साथ दे। किसी के दबाव में काम ना करें। श्रमजीवी यूनियन पत्रकारों का बीमा कराएगी साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही आर्थिक मदद के लिए भी यूनियन सरकार से मदद दिलायेंगी जिससे पत्रकारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

बैठक में श्रमजीवी यूनियन का गठन किया गया जिसमें शरद शंखधार, छबीले चौहान, विनोद भारद्वाज एवं संतोष शर्मा को संरक्षक बनाया गया। जिला अध्यक्ष विष्णु देव चांडक, वेद भानु आर्य को जिला महामंत्री, सौरभ शंखधार को जिला कोषाध्यक्ष, बिल्सी से सुधाकर शर्मा को सचिव बिसौली से आई.एम.खान को उपाध्यक्ष पंचू गोपाल को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। दातागंज से अमन गुप्ता को सचिव, कुंवरगांव से आजाद एवं आनंद कोहरवाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। बाकी रिक्त पदों की जल्द घोषणा की जायेगी सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कृष्ण गुप्ता,आलोक मालपाणी,अनुज रस्तोगी,अतुल वार्ष्णेय,भूरा कुरेशी, पुनीत कुमार, युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता, सदन गुप्ता, बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजा दिवाकर, राजा ठाकुर आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed