बरेली/उत्तर प्रदेश : विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल एवं जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने आज राजकीय इण्टर कालेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मण्डल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मण्डल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनना है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए वैज्ञानिक बनना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विज्ञान के द्वारा ही हम समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक खुशहाल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी में एक प्रगतिशील सोच है और जिन वैज्ञानिकों द्वारा बड़े-बड़े अविष्कार किए गए हैं, वह छोटे-छोटे प्रयासों से ही सम्भव हो सका है। इसके पश्चात मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए गए विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का अवलोकन किया तथा विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता की सराहना भी की। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी, अध्यापक, छात्र एवं छात्राएं सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मण्डल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *