फ़तेहपुर/बाराबंकी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में लगाई गई हेल्थ एटीएम का कुर्सी विधायक ने किया लोकार्पण ज्ञात हो कि, कुर्सी विधानसभा से विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में विधान परिषद निधि से लगाई गई हेल्थ एटीएम का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने हेल्थ एटीएम के बारे में मौजूद डॉक्टरों से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही विधायक ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी हेल्थ एटीएम पर कराया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अवनीश चौधरी ने बताया, कि एटीएम के लगने से तमाम तरह की जांचों की सुविधा मरीजो को मिलेगी। लोकार्पण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पर मौजूद चिकित्सकों कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा बाराबंकी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *