बदायूँ/उत्तर प्रदेश : क्रीड़ाधिकारी ने जनपद के समस्त खेल संघों से अनुरोध किया है कि अपने अपने खेल संघ जो उ०प्र० सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संघ है वह अपने रजिस्टेशन प्रमाण-पत्र जिला खेल कार्यालय को उपलब्ध करा दें, जिला खेल कार्यालय बदायूँ में केवल जिला ओलम्पिक संघ का ही रजिस्टेशन प्रमाण पत्र उपलब्ध है, अन्य किसी खेल संघ का कोई प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है। उन्होंने यह अवगत कराया कि प्रमाण-पत्र उपलब्ध न होने के कारण किसी भी संघ से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है और न ही यह पता लग पा रहा है कि जनपद में कितने संघ है। सभी खेल संघों से अनुरोध है कि अपने अपने संघ से सम्बंधित प्रमाण पत्र जिला खेल कार्यालय को जल्द उपलब्ध कराएं।

✍️ ब्यूरो रिर्पोट आलोक मालपाणी (बरेली मण्डल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *