बदायूँ/उत्तर प्रदेश : ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सोमवार को जिला महिला अस्पाताल में कन्या जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जन्म उत्सव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिला पंचायतीराज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने 07 नवजात बालिकाओं को और उनकी माताओं को कन्या जन्मोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला कल्याण अधिकारी ऋचा गुप्ता द्वारा बालिकाओं की माताओं से अपील की गई कि कन्या भ्रूणहत्या रोकें एवं बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान दें। जिला पंचायतीराज अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैलेण्डर का विमोचन किया गया।

तदोपरांत वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी व्यवस्थाओ को सुव्यवस्थित पाई गईं साथ ही उचित संचालन हेतु कुछ सुझाव दिये गये, वन स्टाप सेन्टर में संवासित बालिकाओ से बातचीत की। छवि वैश्य द्वारा विभाग की समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हस्ताक्षर किये। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, जिला समवन्यक रूचि पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता भमर पाल, जिला बाल संरक्षण इकाई, चौकी प्रभारी सपना जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिर्पोट आलोक मालपाणी (बरेली मण्डल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed