सहसवान/बदायूं : ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर एफ एल एन आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे बैच का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने किया। शुभारम्भ अवसर पर बीईओ विनोद गंगवार ने कहा कि विद्यालयों को दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित समयावधि में निपुण बनाना है। सन्दर्भदाता राजन यादव,जमील अहमद,सोमेंद्र कुमार व ओमप्रकाश ने दोनों सदनों में उपस्थित प्रतिभागी शिक्षकों को भाषा शिक्षण की तैयारी पर बेसिक और एडवांस स्तर के समूह बनाकर कक्षा 4 व 5 के बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण कार्य करने की विधियां बतायी। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

बीईओ ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण—
सहसवान के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार द्वारा संविलियन विद्यालय कौलहाई, खंदक, मुजरिया सहित आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए, पारदर्शिता के साथ वार्षिक परीक्षाओं को संपन्न कराना सभी शिक्षक शिक्षा मित्रों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एआरपी राजन यादव, जमील अहमद द्वारा भी परीक्षा केंद्र देखे गए।

✍️ ब्यूरो रिर्पोट आलोक मालपाणी (बरेली मण्डल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *