बदायूं/उत्तर प्रदेश : संस्कार भारती के दिग्गज श्री विष्णु प्रकाश मिश्रा व श्री प्रदीप रायजादा का असमय हमारे मध्य से जाना अपूर्णीय क्षति है। रविवार को सायं 5:00 बजे डॉ प्रतिभा मिश्रा के आवास पर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर शोक सभा में शामिल होकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने कहा – श्री विष्णु प्रकाश मिश्रा व प्रदीप रायजादा का निधन संस्कार भारती को अपूर्णीय क्षति बताया। डॉ उमा सिंह गौर ने बताया कि विष्णु प्रकाश मिश्रा ने अपने अंगदान देकर अभी भी जीवित हैं वहीं प्रदीप रायजादा जैसे साहित्यकार को खोया है। शोकसभा में डॉ प्रतिभा मिश्रा, डॉ उमा सिंह गौर, सीमा शर्मा,डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, दीपिका,सरला चक्रवर्ती, मधुरिमा,रस्तोगी, सीमा,शालू गुप्ता, शिल्पी शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिर्पोट आलोक मालपाणी (बरेली मण्डल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *