बहुयामी समाचारब्यूरो चीफ इन्द्र जीत/दिलीप मिश्राफतेहपुर बाराबंकी। तहसील के लोक सभागार में आज महीने के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी फतेहपुर डॉक्टर सचिन वर्मा ने की। क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में फरियादियों के पहुंचने के बाद राजस्व विभाग से संबंधित 79, पुलिस विभाग से संबंधित 15, विकास विभाग से 09, नगर पंचायत से तीन, खाद्य एवं रसद विभाग से 18, कृषि विभाग से चार, बैंक से संबंधित एक, विद्युत विभाग से संबंधित 13, कुल 142 प्रार्थना पत्र संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए। उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार नायब तहसीलदार, पुलिस विभाग के अधिकारी व तहसील से संबंधित समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

बहुयामी समाचारब्यूरो चीफ इन्द्र जीत/दिलीप मिश्रा फतेहपुर बाराबंकी🖋️

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *