(हरदोई माधौगंज)……….हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका की मां ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है।उन्नाव जनपद के थाना व बांगरमऊ निवासी मां मैना ने अपनी पुत्री लक्ष्मी देवी (22) की शादी डेढ़ वर्ष पहले माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सुजीत के साथ की थी। अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। इसी बीच मंगलवार की शाम को सुजीत किसी काम से दिल्ली गया था। बताया गया कि एक दिन पहले देर रात दोनों के बीच बातचीत हुई थी। जिसके बाद ही खफा होकर लक्ष्मी ने घर के अंदर कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मृतका की मां मैना देवी मौके पर पहुंची। मैना देवी ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। अभी तहरीर नहीं दी है। वहीं थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला 🖋️

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed