बहुयामी समाचार बाराबंकी से रिपोर्ट जीत ‌नाग सूरतगंज बाराबंकी सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा विभाग पूर्ण रूप से संजीदा दिख रहा है। बुधवार को जिसकी नजीर ब्लॉक सूरतगंज के रमवापुर तेलवारी कंपोजिट विद्यालय में देखने को मिली। जहां स्कूल चलो अभियान का बैनर लिए छात्र- छात्राऐं और शिक्षकों ने नौनिहालों के साथ अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करते दिखाई दिए। इस दौरान खेल शिक्षक रणवीर सिंह ने नौनिहालों के अभिभावकों को समझाते हुए कहा एक रोटी कम खाओ परंतु अपने बच्चों को अवश्य पढ़ेंओ जिससे कहीं ठगे न जाओ। खेल शिक्षक के समझाने का तरीका लोगों को खूब भाया और लोगों ने बच्चों के लिए संकल्प लिया। इस अभियान के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता यादव,गरिमा निधि,सुधीर कुमार सिंह,प्रिया वर्मा,सैलजा सिंह,संदीप कुमार पांडेय के साथ सैकडों छात्र- छात्राऐं मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट इंद्रजीत वर्मा के साथ जीत नाग बाराबंकी 🖋️

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *