धर्मापुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकियां धाम स्थित तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। लगभग ढाई घण्टे बाद डूबे हुए युवक के शव को बरामद किया गया।


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बबरखा गांव निवासी अजय कुमार 23 अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ गुरुवार को दोपहर लगभग दो बजे घूमने आया हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक तालाब में नहाने के लिए उतर गया। सम्भवतः पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। तैरना न जानने के वजह से वह तालाब में डूब गया। शोर मचाने के बाद मौके पर काफी लोग जुट गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज चौकियां धाम रोहित मिश्रा अपने हमराहियों के साथ पहुच गए। चौकी इंचार्ज रोहित मिश्रा ने स्थानीय गोताखोरों को बुलवाया। जिन्होंने काफी प्रयास के बाद ही ढूंढ पाई।


आज बाद युवक का शव तालाब से बरामद किया। घटना के बाद सूचना पर पहुचे परिजनों में रोना पीटना मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।


जौनपुर से ब्यूरो हेड बहुयामी सामाचार तबरेज नियाज़ी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed