बिसौली/बदायूं : नामांकन के तीसरे दिन नगरपालिका अध्यक्ष पद के दो सेट खरीदे गए। वहीं सदस्य पद के 11 सेट बिक्री हुए और 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए। बिसौली से अध्यक्ष पद के लिए सरिता वार्ष्णेय व शैलू महाजन ने नामांकन पत्र खरीदकर सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी है। पार्टी नेताओं में भी इसे लेकर तमाम चर्चाएं शुरू हो गई हैं वजीरगंज से सदस्य पद के 24 सेट बिक्री हुए और 11 पर्चे भरे गए। यहां से चेयरमैन पद के लिए चार सेट खरीदे गए। सैदपुर नगरपंचायत से अध्यक्ष पद के लिए एक सेट खरीदा गया है जबकि सदस्य पद के सात नामांकन पत्र बिक्री हुए। तीन पर्चे दाखिल हुए हैं। फैजगंज बेहटा नगरपंचायत से चेयरमैन पद के लिए निगहत बेगम और मुशायर अली ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पांच सेट खरीदे गए। मुड़िया नगरपंचायत से अध्यक्ष पद के चार सेट बिक्री हुए जबकि सदस्य पद के 11 सेट खरीदे गए। सदस्य पद के चार नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *