सारनाथ में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन-पूजन के बाद लगा भव्य भंडारा

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

वाराणसी,सारनाथ स्टेशन के समीप बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन बाबा गणिनाथ भक्त मंडल, शाखा काशी के तत्वावधान में किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन एवं पूजन के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इसके बाद आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं और महिला मंडल की सहयोगिनियों ने पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाओं को संभाला तथा श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया।
महिला मंडल ने बढ़-चढ़कर किया सेवा कार्य
कार्यक्रम की सफलता में महिला मंडल की सहयोगिनियों की विशेष भूमिका रही। शीला कांडू, रेणु गुप्ता, संगीता गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता, रीता गुप्ता, मीरा गुप्ता, श्यामा गुप्ता, चिंतामणि गुप्ता, गुड़िया गुप्ता, पूनम गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, कंचन गुप्ता, कुसुम गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, सरिता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रुद्राणी गुप्ता, मेनका गुप्ता, चंदा गुप्ता, गीता गुप्ता, विमलेश गुप्ता, चंद्रकला गुप्ता, रिंकू गुप्ता, अनु गुप्ता, निशा गुप्ता, आस्था गुप्ता, प्रेमा गुप्ता, नीलम गुप्ता, अंजू गुप्ता, शालिनी गुप्ता, ज्योति गुप्ता, कंचन गुप्ता, राधिका गुप्ता एवं चंचल गुप्ता सहित महिला मंडल की सभी सहयोगिनियों ने सेवा कार्य में योगदान दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, निखिल गुप्ता एवं रंजीत गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
बाबा गणिनाथ भक्त मंडल, शाखा काशी की ओर से कहा गया कि धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में आपसी प्रेम, श्रद्धा और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *