बिसौली/बदायूं : निकाय चुनाव के मद्देनजर कोतवाली पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है। सोमवार को क्राईम इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिसबल ने बैंकों में जाकर चैकिंग की। इस दौरान पुलिस ने बैंक के बाहर बैठे लोगों व वाहन स्वामियों को सख्त हिदायत दी। इंस्पेक्टर ने पंजाब नेशनल बैंक के अंदर जाकर उपभोक्ताओं की पासबुक आदि कागजात चैक किए। इसके अलावा उन्होंने बैंक कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *