बिसौली/बदायूं : निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी व पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक वार्ष्णेय ने समर्थकों के साथ बद्रीप्रसाद व सांई विहार कालोनी में डोर टू डोर जाकर वोट मांगे। श्री वार्ष्णेय ने लोगों से चुनाव चिन्ह रिक्शा पर मोहर लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता ने ही उनके पूर्व में कराए गए विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। जनता का यही प्यार उन्हें फिर से चेयरमैन की कुर्सी पर बिठाने जा रहा है। श्री वार्ष्णेय ने कहा कि उनकी जीत के बाद नगर का हर नागरिक चेयरमैन होगा। इस मौके पर सुगम, सुभाष, प्रमोद, मोहित, जितेन्द्र, पवन, संजीव आदि मौजूद रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *