वजीरगंज/बदायूं : भाजपा प्रत्याशी संगीता वार्ष्णेय के पक्ष केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रामलीला मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। श्री वर्मा ने कहा कि माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार कड़ा रुख अपना रही है। माफिया चाहे जो भी हों मिट्टी में मिला दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्मठ पदाधिकारी या कार्यकर्ता व्यक्ति विशेष की खातिर वर्षों की तपस्या पर पानी न फेरें। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से संगीता वार्ष्णेय का चुनाव लड़ाकर नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। श्री वर्मा ने नगर की जनता को इशारों ही इशारों में डिग्री कालेज की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आप लोग संगीता वार्ष्णेय को चेयरमैन बनाएं। उन्होंने जनता को यकीन दिलाते हुए कहा कि इनके चेयरमैन बनने के बाद जो भी मांग होगी उसे तत्काल पूरा किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि संगीता वार्ष्णेय को भारी मतों से विजयी बनाकर जनता भाजपा को मजबूती प्रदान करने में सहायता करेगी। भाजपा नेता दीपेश वार्ष्णेय ने सभी का आभार जताया।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *