बिसौली/बदायूं : निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार वार्ष्णेय का चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। महिला विंग कई टीमें बनाकर नगर के हर गली मोहल्ले में चुनाव चिन्ह रिक्शा पर वोट देने की अपील करती नजर आ रही हैं। श्री वार्ष्णेय ने सोमवार को विभिन्न वार्ड में जाकर मतदाताओं से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें फिर से चेयरमैन बनाने का मन बना लिया है। समाज के सभी वर्गों का उन्हें बेतहाशा समर्थन प्राप्त हो रहा है जो विपक्षियों के लिए अशुभ संकेत है। इस दौरान वसीम कुरैशी, विपिन, अमित रस्तोगी, सुभाष सक्सेना, जगदीश पाठक, नसीर अहमद, कृष्ण अवतार वार्ष्णेय, मंगतराम वाल्मीकि, विशाल, राकेश वाल्मीकि, राहुल, भैंरोप्रसाद मौर्य, अर्जुन शाक्य, शानू खान, विकास सक्सेना आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *