बिसौली/बदायूं : भाजपा प्रत्याशी संगीता वार्ष्णेय के पक्ष में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कार्यकर्ताओं व वैश्य समाज के सैंकड़ों युवाओं के साथ रोड शो किया तो जैसे पूरा वजीरगंज भगवामय हो गया। श्री सागर खुली जीप में सवार होकर जहां जहां से गुजरे वहां नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर रैली को रोककर लोगों ने पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी को फूलमालाओं से लाद दिया। श्री सागर ने कहा कि वजीरगंज की जनता इस बार कमल खिलाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार ही नगर में विकास की गंगा बहा सकती है। प्रत्याशी संगीता वार्ष्णेय ने कहा कि जनता का भरपूर आशीर्वाद और स्नेह उन्हें प्राप्त हो रहा है। वे नगर की जनता के इस उपकार को सूद समेत चुकाने का भरपूर प्रयास करेंगी। नगरवासियों की बीते वर्षों से चली आ रहीं विभिन्न मांगों का निस्तारण किया जाएगा।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *