बिसौली/बदायूं : नगर पालिका के चुनाव का मतदान शुरू होने में सिर्फ बुधवार की रात बाकी है वहीं प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। चेयरमैन पद के लिए चतुष्कोणीय मुकाबला माना जा रहा है। लेकिन ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो रात बीत जाने के बाद ही पता चल पाएगा। भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाराशरी के पक्ष में केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, सांसद डा. संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, कुशाग्र सागर जैसे दिग्गज नेताओं ने मतदाताओं को साधने के साथ साथ उनकी नब्ज टटोली है। इनमें मौर्य समाज, जाट समाज आदि के लोगों ने श्री पाराशरी को समर्थन देने का ऐलान भी किया है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। वहीं मुस्लिम मतदाताओं के भरोसे हैट्रिक लगाने की जुगत में ताल ठोंक रहे निवर्तमान चेयरमैन अबरार अहमद ने भी मतदाताओं को रिझाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़़ रहे पूर्व चेयरमैन अशोक वार्ष्णेय व रापद समर्थित प्रत्याशी मोनू महाजन मुस्लिम व वैश्य मतदाताओं के साथ साथ सर्वसमाज का भारी समर्थन होने का दावा कर रहे हैं। इधर भाजपा की ओर से हरिओम पाराशरी को चुनाव जिताने के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं। बहरहाल कल होने वाले मतदान में अब तक शांत पड़ा वोटर क्या गुल खिलाने जा रहा यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *