सहसवान/बदायूं : चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी की पहल पर सी.एच.सी. सहसवान में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस (पी.एम.एस.एम.ए.डी.) का आयोजन प्रत्येक माह की 01,09,16 व 24 तारीख को किया जाएगा। जिसके तहत गर्भवती महिलाओं की जांच व अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस गरीब व मजदूर श्रेणी को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। यह अभियान दिवस बहुत पहले शुरू हो जाना चाहिए था। यह बहुत जरूरी था जो डॉ. त्यागी के प्रयासों से अब संभव हो सका। डॉ. त्यागी ने पत्रकारों को बताया कि मोतियाबिंद के मरीज सोमवार व बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल बदायूं भेजे जाते हैं जहां मंगलवार व शुक्रवार को मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं। ऑपरेशन के उपरांत सी.एच.सी. सहसवान में उन मरीजों की ड्रेसिंग की जाती है। डॉ. त्यागी ने बताया कि अब कोई भी मेडिसिन या सिरिंज आदि मरीजों से बाहर से नहीं मंगवाई जाती है अब सब कुछ सी.एच.सी. में ही उपलब्ध है। उन्होंने कहा जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने हैं वो लोग सोमवार से शनिवार प्रातः 10:00 बजे से सांय 04: 00 बजे तक सी.एच.सी.में ही बनवा सकते हैं। डॉक्टर त्यागी नियमों का पालन कराने में सख्त तो मरीजों के लिए बहुत सहायक सिद्ध होते हैं। सी.एच.सी.में हो रही हर गतिविधि पर उनकी विशेष निगरानी रहती है।

✒️ Alok Malpani Editor in chief (MD News Bareilly Zone)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed