बिसौली/बदायूं : नगर व क्षेत्र में गंगा दशहरा पर्व पर विभिन्न स्थानों पर राहगीरों को शर्बत बांटा गया। सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ गंगास्नान के लिए बस स्टैंड पर नजर आई। गंगा दशहरा पर लोग मिठाई की दुकानों पर जलेबी लेते दिखे। प्राचीन परम्परा के तहत श्रद्धालुओं ने खरबूजा और हाथ के पंखे जरूरतमंदों को दान किए। मंडी समिति के सामने गल्ला व्यापारियों ने प्याऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत वितरित किया। इस मौके पर पूर्व सभासद राधेश्याम कश्यप, अमित अग्रवाल, केपी मौर्य, राहुल यादव, सचिन, राजेश सिंह, शिशु शर्मा, पप्पू कश्यप, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *