प्रयागराज : यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के अंकपत्र में उनके नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि त्रुटियों के संशोधन के लिए जिलों में सोमवार से शिविर लगेंगे। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने 12 से 30 जून तक जिलों में कैंप लगाकर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में बोर्ड के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में 61219 प्रकरण लंबित हैं।

त्रुटि संशोधन के लंबित मामले

क्षेत्रीय कार्यालय हाईस्कूल इंटरमीडिएट योग

मेरठ 17697 +6582= 24279

बरेली 4390+ 2084= 6474

वाराणसी 13610 +5381 =18991

प्रयागराज 5233+ 3030= 8263

गोरखपुर 2456+ 756= 3212

कुल 43386 +17833= 61219

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed