मोहित शर्मा जिला संयोजक, राजेन्द्र वर्मा जिला प्रमुख बनाए गए

बदायूं/उत्तर प्रदेश : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत के हाथरस में सम्पन्न चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग के समापन के अवसर पर कार्यकर्ताओं के नवीन दायित्व की घोषणा की गई। बदायूं के नए जिला संयोजक मोहित शर्मा बनाए गए। अबतक जिला संयोजक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हरिमोहन सिंह पटेल को बरेली विभाग का सह संयोजक बनाया गया। बदायूं के जिला प्रमुख राजेंद्र वर्मा को पुनः जिला प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। जिला सह प्रमुख के पद पर डॉ सत्यम मिश्रा के नाम की घोषणा हुई। बदायूं की नगर मंत्री कुमारी पायल गिहार को बरेली विभाग का छात्रा प्रमुख घोषित किया गया। जिला सह संयोजक के पद पर धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं अभिषेक मौर्या के नाम की घोषणा की गई। उझानी के कार्यकर्ता अजय शर्मा को सोशल मीडिया का प्रांतीय सह संयोजक घोषित किया गया। सभी पदाधिकारियों को अंकित पटेल, डॉ मोहनलाल मौर्य, सर्वज्ञ गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी, जिला संगठन मंत्री विवेक जादौन आदि ने शुभकामनाएं प्रदान किया।

✒️ Alok Malpani Editor in chief MD News Bareilly Zone

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *