लखीमपुर खीरी
MD news अपडेट
विकास मिश्रा ब्यूरो चीफ

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक कुम्भी के ग्राम पंचायत कोरैया के कोरैया पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति के द्वारा चौधरी बेचेलाल महाविद्यालय में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र एवम छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और पोस्टर के माध्यम से योगासन की विभिन्न मुद्राओं के साथ साथ, बसुधैव कुटुम्बकम को दर्शाया गया।

नहीं होती हैं उनको कोई बीमारी,
जो योग करने की करते हैं समझदारी।।

अंतरास्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को प्रथम बार मनाया गया। समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार के द्वारा मनोनीत निर्णायक मंडल के द्वारा पोस्टर को देखकर उनका निष्पक्ष मूल्यांकन किया जिसमें मानसी प्रथम,आरुषि द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को महाविद्यालय के शिक्षकों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *