लखीमपुर खीरी।नगर पंचायत निघासन में स्थित नवभारत निर्माण एकेडमी खीरी नित्य निरंतर नये – नये कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर ।नवभारत निर्माण एकेडमी के छात्र भैया अविकांश मौर्य ने केन्द्रीय विद्यालय( जवाहर नवोदय विद्यालय) की प्रवेश परिक्षा में मैरिट प्राप्त कर क्षेत्र में पुनःएक और नया कीर्तिमान स्थापित कर एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि शिक्षा के क्षेत्र में नवभारत निर्माण एकेडमी ही बेहतर विकल्प के रुप में एकमात्र संस्थान है।

जिसमें बेहतर शिक्षा और बेहतर संस्कार बच्चे ले रहे हैं। भैया अविकांश मौर्य ने नो कोचिंग नो हेल्प केवल स्कूल मात्र के प्रयास से यह उपलब्धि हासिल की है ।भैया अविकांश के पिता श्री नन्दकिशोर मौर्य पेशे से कृषक हैं। और दुर्जनपुरवा पोष्ट दरेरी के निवासी हैं। एक छोटे से गांव का अबोध बच्चा जो सुविधा विहीन जीवन यापन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया । जिससे विद्यालय परिवार भी गौरवान्वित होकर भैया अविकांश मौर्य को शुभकामनाएं देता है । कि वह नित्य नये- नये कीर्तिमान स्थापित करते रहें जिससे आनेवाला विद्यालय भी गौरवान्वित होता रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *