उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर

(बिजनौर )-पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बिजनौर का एक प्रतिनिधिमंडल मुकुल अग्रवाल प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में मुरादाबाद परिक्षेत्र के नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मुनिराज जी से उनके कार्यालय पर मिला और स्वागत किया प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उप महानिरीक्षक से झालू,ताजपुर,बासटा ,गंज को चोकी के स्थान पर थाने स्वीकृति प्रदान कराने, व्यापरियों की सुरक्षा हेतु बाजारो में पुलिस गश्त बढ़ाने, जनपद में पुलिस द्वारा गठित समितियों में व्यापरियों को शामिल करने,बाजारो में यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग न करने की मांग की गयी प्रतिनिधिमंडल में तस्लीम अहमद इदरीसी (प्रदेश प्रभारी युवा),शोभित मित्तल (जिलाध्यक्ष युवा) बिजनौर ,आलिशा हुसेन सिद्दीकी (प्रदेश सयुंक्त महामंत्री महिला) आदि व्यापारी उपस्थित रहे.

बिजनौर से ब्यूरो चीफ मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *