बिसौली/बदायूं : वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत इनरव्हील क्लब ने औषधीय व फलदार पौधे रोपे। क्लब की सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधारोपण का संकल्प लिया। इनरव्हील क्लब की ओर से गंवादेवत रोड स्थित दिनेश मधु रोटरी आई हास्पिटल में वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया। संगठन की महिला पदाधिकारी व सदस्यों ने अस्पताल के प्रांगण में तुलसी, नीम, जामुन, अमरूद आदि पौधे रोपे। क्लब की अध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि जलवायु को शुद्ध रखने में वृक्षों का प्रमुख योगदान होता है। वृक्ष हमें प्राणवायु के साथ साथ औषधि, फल इत्यादि प्रदान करते हैं। सभी सदस्यों ने ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सचिव अर्चना वार्ष्णेय, डा. सुविधा माहेश्वरी, रितु अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, ममता, मधु शर्मा, कृष्णा गुप्ता, लता अग्रवाल, संगीता रस्तोगी, रेनू, अनुपम, अंशु आदि उपस्थित रहीं।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *