‍‌ ‌ *बहुआयामी समाचार बाराबंकी से सत्यवान पाल की रिपोर्ट सूरतगंज बाराबंकी।*

रामनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सूरतगंज में राठौर प्रतिष्ठान पर शनिवार को दो दिन पूर्व मनोनीत समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक फरीद महफूज किदवई के साथ क्षेत्र के सभी सम्मानित सपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। और साथ-साथ आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव 2024 को लेकर बैठक कर रणनीति भी बनाई गई। जिसमें विधायक ने कहा कि आगामी चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एक शक्ति हो जाए विधानसभा क्षेत्र का कोई ऐसा गांव और कोई ऐसा घर न बचे जहां सपा के सिपाही न पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में सपा सरकार बनाने पर पूरी ताक़त झोंक देने की जरूरत है। साथ ही आए हुए सभी सपा कार्यकर्ताओं का उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिसके बाद विधायक ने नारायण दास की तपोस्थली हेतमापुर क्षेत्र में निर्माण हो रही पुलिया व पर्वतपुर में बन रहे तटबंध पर रैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लल्लन वर्मा, जिला सचिव अमित सिंह राठौर, राम धीराज सिंह राठौर, जिला पंचायत सदस्य बलराज सिंह बल्लू, सूरतगंज ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान, डॉक्टर सत्यवान वर्मा, शिव कैलाश वर्मा, देशराज वर्मा, बांकेलाल, सुनील सिंह, दिलीप सिंह, अन्नू सिंह बसौली, पारुल सिंह, पप्पू सिंह, रंजीत सिंह, शेखर पाल सैकड़ों सपा कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *