जौनपुर। आज भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने बदलापुर पहुंचकर सैलून एसोसिएशन के अध्यक्ष बिनोद कुमार शर्मा को आदेशित करते हुए संस्था के सभी पदाधिकारियों को एकजुट करने का आग्रह किया जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश में आएं दिन हमारे समाज को मौत के घाट उतारा जा रहा है। और शासन प्रशासन मौन होकर बैठी है। सूबे के मुख्यमंत्री योगि आदित्य नाथ सिर्फ दावे करते हैं। कि क्राइम मुक्त भारत हो रहा है। कुछ ऐसे बड़े सत्ताधारियो के नेताओं के दबाव से किसी गरीब को न्याय नहीं मिल पाता है। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह भी याद दिलाया कि अभी कुछ महीने पहले खुटहन थाना क्षेत्र के लखनेपुर में रामराज शर्मा के पुत्र आनंद शर्मा का भी इसी तरह से 6 लोग मिलकर उसकी हत्या की थी जिसमें भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति एवं MOW व कई संगठनों ने जनपद जौनपुर कलेक्ट्रेट में पानी में भीग कर धरना प्रदर्शन किया था तब जाकर उस परिवार को न्याय मिला जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि आप सभी लोग मिलकर 31 जुलाई को जनपद मिर्जापुर चिल्ह थाना अंतर्गत ग्राम दलापटी निवासी राजकुमार शर्मा के 29 वर्षीय पुत्र संदीप शर्मा के इस दर्दनाक घटना को लेकर सभी लोग मिलकर मिर्जापुर अवश्य उपस्थित रहे। यह गूंगी, बहरी, अंधी, सरकार को भी मालूम हो कि आज नाई समाज भी किसी से कम नहीं है। इस मौके पर उपस्थित रहे। लोकगीत गायक सरजू प्रसाद शर्मा, सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा, रविन्द्र शर्मा, सैलून संघ उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, सैलून एसोसिएशन अध्यक्ष बिनोद शर्मा एवं संस्था के तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

*जौनपुर ब्यूरो चीफ तबरेज नियाज़ी की रिपोर्ट।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *