बिसौली/बदायूं : अग्रवाल धर्मशाला में आगामी 2 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कथास्थल पर रविवार से ही पंडाल आदि लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। यहां बता दें कि पुष्कर के पूज्य संत स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज आगामी दो अगस्त से अपनी मधुर वाणी से भागवत कथा का श्रवण कराएंगे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कृष्णकांत अग्रवाल ने बताया कि 12 अगस्त को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का आयोजन होगा। विष्णुकांत अग्रवाल, विपिन अग्रवाल व समस्त बगिया परिवार सह आयोजक की भूमिका में होंगे।

✍️ रिपोर्ट : आई एम खान संवाददाता बिसौली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *