बदायूँ : 21 मार्च। किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के प्रधान प्रबन्धक आर०के० रस्तोगी ने अवगत कराया है कि मिल को विगत कई दिनों से मॉग अनुरुप गन्ना न मिलने के कारण रोक-रोककर चलाना पड़ रहा है। उन्होंने समस्त गन्ना आपूर्तिकर्ताओ से अनुरोध किया है कि जिन कृषको के पास अब भी मिल को आपूर्ति हेतु गन्ना अवशेष हो, वह उसकी आपूर्ति मिल को आज 22 मार्च तक कर दें, अन्यथा की स्थिति में चीनी मिल का उत्तदायित्व नहीं होगा और गन्ना पेराई सत्र- 2021-22 के अन्तर्गत 22 मार्च को अन्तिम रुप से बन्द कर दिया जायेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *