उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर

स्योहारा – शुक्रवार को चेयरमैन फैसल वारसी और अधिशासी अधिकारी विजेन्द्र पाल सिंह के दिशा निर्देश से कुत्तों को पकड़ने का कार्या किया गया – नगरवासियों के लिए मुसीबत का सबब बने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों कुत्ते पकड़े गए। नगर पालिका ने यह अभियान लगातार चलाने की बात कही है। नगर पालिका परिषद पालिका कर्मचारियों ने नगर के मोहल्ला कस्बा, मिल्कियांन, शेखान,मुस्लिम चोधरीयान आदि मोहल्लों में आवारा व खूंखार कुत्तों को पकड़ा गया। कुत्तों को पकड़ने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। कई बार तो कुत्तों को पकड़ने के दौरान कर्मचारी ही कुत्तों का शिकार होते-होते बचे। तो कई जगह कुत्तों ने कर्मचारियों को यहां-वहां दौड़ाया। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन फैसल वारसी ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा। जिससे नगरवासियों को इस समस्या से निजात मिल सके। नगर पालिका द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान के बाद नगर वासियों ने राहत की सांस ली।

ब्यूरो चीफ मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *