निचलौल/महराजगंज: निचलौल पुलिस ने शुक्रवार को निचलौल मियां मुहल्ला निवासी विशाल श्रीवास्तव हत्याकांड का खुलासा कर दिया। खुलासे में पुलिस ने बताया कि दोस्तों ने ही दारू पीने को लेकर विवाद किये एवं विशाल की हत्या कर दी। अभियुक्तगण के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल व मृतक विशाल श्रीवास्तव का मोबाइल बरामद कर हत्या में शामिल तीनों अभियुक्तों पर धारा 302 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दिलशाद पुत्र सुल्तान, और जियाउल पुत्र सहादत निवासी मियां मुहल्ला निचलौल ,जावेद अंसारी निवासी कस्बा सोनौली, आपस में मित्रवत रहते थे और इनके बीच खूब बनती थीं, मुहर्रम की रात को तीनों मिलकर आपस में खूब दारू पिये।और उसके बाद आपस में किसी बात को लेकर भीड़ गए ,और उसके बाद तीनों मिलकर विशाल श्रीवास्तव की हत्या कर दी।उसके बाद तीनों खुद बचने के लिए विशाल के शव को नहर में फेंक दिए ।और वहाँ से घर वापस चले गए।पुलिस ने हत्या में शामिल तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह उपनिरीक्षक फिरोज आलम ,हेड कांस्टेबल रवि प्रताप सिंह, कांस्टेबल संजीव सिंह ,कांस्टेबल संदीप गौतम कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *