बदायूं/उत्तर प्रदेश : आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में एनसीसी के द्वारा अगस्त क्रान्ति दिवस के अवसर भारत छोड़ो आन्दोलन के अमर सेनानीयों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। एनसीसी 21 वीं बटालियन बरेली के निर्देशन में अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन विषय पर पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में सोनल राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर में दूसरा स्थान शिव कुमार तथा तीसरा स्थान नीलम प्रजापति ने प्राप्त किया। निबंध में आकांक्षा ने द्वितीय एवं सत्यम यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका डॉ राकेश कुमार जायसवाल एवम डॉ नीरज कुमार ने निभाई। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य एवम एनसीसी की प्रभारी डॉ श्रद्धा गुप्ता ने पुरस्कृत कर प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार शर्मा, रूपल मान, शिवम, अनूप,पायल आदि उपस्थित थे।

✍️ Alok Malpani Editor in chief. (MD News Bareilly Zone)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *