वाराणसी। आज डार्जिलिंग डायमंड स्कूल कंदवा में पत्रकार एकता संघ की कार्य समीक्षा बैठक की गई जिसके मुख्य अतिथि पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम जी नेतृत्व में पत्रकार एकता संघ के बीच कार्य समीक्षा बैठक की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुएं कहा कि आज हमारा संगठन उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जो संगठन के तमाम पदाधिकारियों के द्वारा देश में तमाम अधिकारियों को सम्मान दिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, वाराणसी जिलाध्यक्ष लोकपति शुक्ला, वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जी एवं विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल अध्यक्ष जी को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र बुके देकर किया सम्मानित । इसी क्रम विशिष्ट अतिथि रहे। वाराणसी मंडल अध्यक्ष जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा आज पूरे देश में हमारी पत्रकार एकता संघ जोरो से प्रकाशित हो रही है जब संगठन मजबूत होगा तभी हम किसी की सुरक्षा कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष एवं जिलें के तमाम पदाधिकारियों को हिदायत दिया कि संगठन को आप लोग मिलजुल कर आगे बढ़ाएंते हुए वाराणसी जिले में संगठन को और मजबूती प्रदान करें।इस मौके पर उपस्थिति रहे। पत्रकार एकता संघ के वाराणसी के मंडल उपाध्यक्ष डॉक्टर पंकज कुमार, जिला अध्यक्ष एल0पी शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी जगदीश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, जिला सचिव अनिकेत शर्मा, जिला कार्यकारिणी सनवर अली शेख, अभिनव त्रिपाठी, प्रीति त्रिपाठी एवं संगठन के तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *