प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तिरंगे का अपमान किए जाने का मामले में विवाद गहरा गया है। तिरंगे के अपमान का फोटो सामने आने के साथ ही इसके खिलाफ आक्रोश भड़क गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश स्वतंत्रता के वीरों को याद कर रहा था, तिरंगे को सलामी दी जा रही थी, वहीं, प्रयागराज के मदरसे में तिरंगे पर ही नाश्ता परोस दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद इसके खिलाफ स्थानीय व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने वायरल फोटो के आधार पर मदरसा प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज किया गया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *