मऊ, मऊ के निवर्तमान उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के स्थानान्तरण के बाद तहसील सभागार में उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मऊ क्षेत्र की जनता, तहसील के कर्मचारियों, अधिकारियों, अधिवक्ताओं से मिला स्नेह व ताउम्र याद रखेंगे। मऊ एसडीएम राकेश कुमार पाठक ने कहा कि अच्छा काम करने वाले हमेशा याद रखे जाते हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी, मऊ तहसीलदार राजेश कुमार यादव, नायब तहसीलदार विवेक कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बालकृष्ण गौतम, लेखपाल संघ के जिला मंत्री अरबाज सिद्दीकी डिग्री कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉक्टर या स्कूल आदि मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *