रिपोर्ट:सुग्रीव यादव(मण्डल ब्यूरो-गोरखपुर)

महराजगंज जनपद के मिठौरा खण्ड विकास के ग्राम सभा सिहुली परसा निवासी रमाशंकर मौर्या ने ग्राम प्रधान व सचिव के ऊपर आवास में धांधली करने का लगाया आरोप ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जाँच हेतु दिया ज्ञापन
रमाशंकर मौर्य ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर ज्ञापन में 47 आवासों को डोर टू डोर जांच करने की अपील की उन्होंने ज्ञापन में दिया गरीबों का आवास काटकर अमीरों को दिया गया जिनके पास दो दो मंजिला मकान हैं । इंदिला देवी जाति से अनुसूचित जाति से हैं किंतु उन्हें पिछड़ी जाति में डालकर इनका आवास काटने का भी आरोप हैं । प्रार्थी रमाशंकर ने अपात्रों को आवास की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की हैं ।

ज्ञापन के बाद अधिकारी पहुँचे जाँच को

ज्ञापन देने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कुछ आवासों की जांच किया किंतु किसी आवश्यक कार्य पड़ जाने के कारण अधिकारियों को बीच में जांच छोड़कर जाना पड़ा ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *